बेनीपुर:मदर टेरेसा के आदित्य बने वैज्ञानिक

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

आदित्य राज आनंद, जो मदर टेरेसा एकेडमी के छात्र हैं, का चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर किया गया है। उन्होंने बेंगलुरु में राव सैटलाइट केंद्र में पद ग्रहण किया। उन्होंने 10वीं और 12वीं में क्रमशः 95% और 95.6% अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य और अध्यक्षा ने उन्हें होनहार छात्र बताया।

बेनीपुर:मदर टेरेसा के आदित्य बने वैज्ञानिक

विजय राय,बेनीपुर। मदर टेरेसा एकेडमी बेनीपुर के छात्र व भरवारा निवासी आदित्य राज आनंद का चयन इसरो (इन्डियन स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उन्होंने बेंगलुरु में राव सैटलाइट केंद्र में साइंटिस्ट का पद ग्रहण किया है। उन्होंने भरवारा निवासी व्यवसायी उमेश कुमार ठाकुर गृहणी माता रूपा ठाकुर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक व 12वीं की परीक्षा में आदित्य राज आनंद ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य सह प्रशासक धर्मवीर सिंह तथा विद्यालय की अध्यक्षा शर्मीला सिंह ने आदित्य राज आनंद को अनुशासित मेधावी और होनहार छात्र बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।