नीट परीक्षा में बढ़ौना के अदिव्य आर्यन ने लहराया परचम
बढ़ौना गांव के 18 वर्षीय अदिव्य आर्यन ने नीट-यूजी परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता पाई है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2059 तथा सामान्य वर्ग में 1086वीं रैंक हासिल की है। उनके परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।

नीट परीक्षा में बढ़ौना के अदिव्य आर्यन ने लहराया परचम फोटो : चंडी नीट : चंडी के बढ़ौना गांव में अपने माता-पिता के साथ अदिव्य आर्यन। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अदिव्य आर्यन ने नीट-यूजी परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2059 व सामान्य वर्ग में 1086वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। 18 वर्षीय अदिव्य आर्यन शालिनी और चंद्रकांत के पुत्र हैं। उनके चाचा मनीष आनंद ने बताया कि अदिव्य बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई। उनकी माता गृहिणी हैं, जबकि पिता चंद्रकांत ने एक निजी जीवन बीमा कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अदिव्य दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। परिवार ने अदिव्य की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।


