अदिति ने जीता ऑल इंडिया बैडमिंटन का खिताब

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

धनखल गांव की अदिति भट्ट ने योनेक्स सनराइजर्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता। उन्होंने महाराष्ट्र की श्रावणी वालेकर के साथ मिलकर कर्नाटक की शिखा गौतम को हराकर फाइनल में विजय प्राप्त की। इस सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

अदिति ने जीता ऑल इंडिया बैडमिंटन का खिताब

संजय मठपाल, द्वाराहाट, संवाददाता। द्वाराहाट के धनखल गांव निवासी अदिति भट्ट ने योनेक्स सनराइजर्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के साथ महिला युगल का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। केरल में हुई प्रतियोगिता में अदिति भट्ट ने महाराष्ट्र की श्रावणी वालेकर के साथ जोड़ी बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में केरल की मेहरीन रिजा और उत्तर प्रदेश की अमोलिका सिंह व सेमीफाइनल में कर्नाटक की कनिका श्री एस और तमिलनाडु की आद्या वारियथ की जोड़ी हराया। फाइनल में अदिति व श्रावणी ने कर्नाटक के शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट को 12-15,15-13, 15-11 से हराकर खिताब जीता।

अदिति के पिता एमसी भट्ट पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है और मात ग्रहणी है। अदिति की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, संजय नज्जौन, डीके जोशी, नंदन रावत आदि ने खुशी जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।