भाई-बहन ने जीते ताइक्वांडो में पदक
हिन्दुस्तान, बागपत
बड़ौत के ट्योढ़ी गांव की अद्विति शर्मा ने दिल्ली राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किया। उनके छोटे भाई आर्यव शर्मा ने भी उसी प्रतियोगिता में पदक जीता। अद्विति, डॉ. राम करण की पुत्री हैं, जो कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर चुके हैं।

बड़ौत। ट्योढ़ी गांव की अद्विति शर्मा ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि एक दिन पहले उनके छोटे भाई आर्यव शर्मा ने भी इसी प्रतियोगिता में पदक हासिल किया था। वह ट्योढ़ी निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राम करण की पुत्री हैं। डॉ. राम करण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य कर चुके हैं और इटली, जापान व सऊदी अरब सहित कई देशों में सम्मानित हो चुके हैं।


