कुपोषण जोड़ : गर्भावस्था से ही जच्चा और बच्चा का रखना होगा ख्याल
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कुपोषण की समस्या को कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से ही जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए अस्पतालों में एएनसी जांच की जा रही है और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखे जा रहे हैं। जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए किशोरावस्था से ही बेटियों के पोषण का ख्याल रखना होगा। खासकर गर्भावस्था से ही जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत का ख्याल रखा जाना जरूरी है। इसके लिए अस्पतालों में हर माह एएनसी जांच की व्यवस्था है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखा जा रहा है। जांच के दौरान मधुमेह, रक्तचाप व अन्य परेशानियों की भी जांच की जाती है। महिलाओं को खुद भी अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। वे खुद स्वस्थ रहेंगी, तभी आना वाला नवजात स्वस्थ रह पाएगा।
इसके लिए समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है।

