भागलपुर और बांका को 930 नवनियुक्त सिपाही मिले, श्रावणी मेला के लिए अतिरिक्त बल की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और बांका में अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत दोनों जिलों

भागलपुर और बांका को 930 नवनियुक्त सिपाही मिले, श्रावणी मेला के लिए अतिरिक्त बल की मांग

भागलपुर, प्रधान संवाददाता श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और बांका जिले में अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की जरूरत होगी। हाल ही ट्रेनिंग पूरी करने वाले 930 नवनियुक्त सिपाही दोनों जिलों को मिले हैं जिनमें भागलपुर को 640 और बांका जिले को 290 सिपाही उपलब्ध हुए हैं। हाल ही में भागलपुर जिले में 47 पीटीसी पास सिपाहियों को एएसआई में पदोन्नति भी मिली है। इसके बावजूद दोनों जिलों की पुलिस में श्रावणी मेला के दौरान मैन पॉवर की कमी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की मांग दोनों जिलों द्वारा की गई है। उनके मांग पत्र को रेंज आईजी विवेक कुमार ने मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से अनुमति के बाद भागलपुर और बांका को श्रावणी मेला के लिए अतिरिक्त पदाधिकारी और जवान मिल जाएंगे。

कांवरिया पथ, विक्रमशिला सेतु और शिवालयों की सुरक्षा के लिए जरूरत

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और बांका जिलों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की जरूरत है। सुल्तानगंज घाट के साथ ही कांवरिया पथ और वहां पर ट्रैफिक संधारण के लिए भी ज्यादा पुलिस बल की जरूरत होगी। बांका में कांवरिया पथ की सर्वाधिक दूरी है। ऐसे में वहां भी अतिरिक्त बल की जरूरत है। इसके अलावा भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर श्रावणी मेला के दौरान ट्रैफिक संधारण के लिए अतिरिक्त बल की जरूरत होगी। जिले में शहर के साथ ही आसपास के इलाके में शिवालयों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सावन के प्रत्येक सोमवार को पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होनी है। काफी संख्या में लोग जलाभिषेक करने के लिए पैदल ही शहर से गुजरेंगे ऐसे में शहरी क्षेत्र में भी ट्रैफिक संधारण चुनौती की तरह होगी। यही वजह है कि दोनों जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत होगी।

वर्जन

भागलपुर को 640 और बांका को 290 नवनियुक्त सिपाही मिले हैं। श्रावणी मेला के दौरान और पुलिस बल की जरूरत को देखते हुए दोनों जिलों से अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों की मांग की गई है। मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर मुख्यालय द्वारा भागलपुर और बांका जिले को अतिरिक्त बल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

- विवेक कुमार, रेंज आईजी भागलपुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और बांका में पुलिस बल की कितनी कमी होगी?
श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर और बांका जिलों में पुलिस में मैन पॉवर की कमी रहेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।