डीएवी कैनरी हिल के तैराक आदर्श सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते एक स्वर्ण और दो रजत पदक
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
डीएवी कैनेरी हिल के तैराक आदर्श सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते एक स्वर्ण और दो रजत पदक हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल कैने

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । डीएवी पब्लिक स्कूल कैनेरी हिल के छठी कक्षा के छात्र आदर्श सिंह ने रांची में आयोजित डीएवी स्टेट लेवल स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक हासिल किए।उसने अंडर 14 बालक वर्ग के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर फ्रीस्टाइल दोनों स्पर्धाओं में रजत जीता। जदयू नेता अनिल सिंह और ज्योति राय के सुपुत्र आदर्श की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार ने उसकी इस सफलता पर बधाई दी है।


