छह लाख करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता जताई
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडाणी ने बताया कि अदाणी समूह ने महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की हैं या उन पर काम कर रहा है। समूह ने राज्य में ऊर्जा, विमानन और कोयला गैसीकरण जैसे क्षेत्रों में कुल मिलाकर 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है।

मुंबई। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडाणी ने कहा है कि अदाणी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा कर चुका है या उन पर काम जारी है। समूह ने राज्य में कुल मिलाकर ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धता जताई है। 'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' की शुरुआत के अवसर पर अदाणी ने कहा कि समूह का निवेश खाका दावोस में विश्व आर्थिक मंच में की गई प्रतिबद्धताओं और महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी के जरिये तैयार किया गया था।

