पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर रोक लगाने की मांग

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा

पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर रोक लगाने की मांग

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति में शामिल जातियों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी कर प्रशासन जारी अधिसूचना का उल्लंघन कर रहा है। संगठन के लोगों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल पिछढ़ी जाति का प्रमाण पत्र पर जारी किए जाने पर रोक लगाने की मांग की।जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद का कहना है कि मझवार, तुरैहा समेत निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी और मछुआ आदि जाती का उप नाम है। इसलिए मझवार, तुरैहा जाति को पिछड़ी जाति की सूची से बाहर निकाल दिया गया है।

फिर भी जनपद एवं तहसील स्तर पर तहसीलदार द्वारा शासनादेश का अनुपालन न करते हुए उपरोक्त जातियों का पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2016 एवं 2017 के शासनादेशों का प्रदेशभर में प्रभावी अनुपालन कराया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति का आरक्षण 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किए जाने और मुख्यमंत्री के समक्ष इस विषय को उठाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराने की भी मांग की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।