Delhi News: सामाजिक कार्यकर्ता प्रणब डोले एनएसए के तहत हिरासत में
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: गुवाहाटी, एजेंसी। असम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रणब डोले को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरातस में लिया गया है। डोले को दो दिन पहले ही जमानत

Delhi News: गुवाहाटी, एजेंसी। असम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रणब डोले को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरातस में लिया गया है। डोले को दो दिन पहले ही जमानत मिली थी। हालांकि, एनएस लगने से वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे। जानकारी के अनुसार, डोले काजीरंगा नेशनल पार्क के पास प्रस्तावित फाइव स्टार होटल का विरोध कर रहे थे। इस मामले में उन्हें 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उन्हें जमानत मिली थी। गुरुवार को राज्य सरकार ने उन पर एनएसए लागू कर दी। इससे शुक्रवार को उनके रिहा होने का रास्ता बंद हो गया। सरकारी आदेश के अनुसार, डोले फिलहाल जेल में ही हिरासत में रहेंगे।


