आरोप के बाद उद्यान विभाग के निविदा कार्यों में बदलाव

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग में निविदाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई की। निविदाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार से हटाकर श्यामा प्रसाद को दी गई है। जांच के तहत गड़बड़ी की जांच और नई निविदाएं जारी की जाएंगी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए CEO ने आदेश दिए हैं।

आरोप के बाद उद्यान विभाग के निविदा कार्यों में बदलाव

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण के उद्यान विभाग की निविदाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारी से निविदा कार्यों की जिम्मेदारी हटाकर दूसरे को सौंपी गई है। उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल के मुताबिक उद्यान विभाग के अंतर्गत प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा देखे जा रहे निविदा संबंधी सभी कार्य अब प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद देखेंगे। आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से श्यामा प्रसाद यह जिम्मेदारी अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ निभाएंगे। बता दें कि नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से परी चौक तक हरियाली बढ़ाने के लिए पूर्व में जारी की गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।

संबंधित क्षेत्र के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक/ उप निदेशक उद्यान पर अपने चहेते ठेकेदार की फर्म को लाभ पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगा था। जांच के बाद निविदा निरस्त कर दी गई। सीईओ के निर्देश पर नए सिरे से निविदा जारी कर दी गई है।वहीं, 105 मीटर चौड़ी सड़क की सेंट्रल वर्ज और हरित क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए जारी की गई निविदा प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। फर्म का चयन कर कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ के निर्देश पर इस काम की भी जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरोप के बाद उद्यान विभाग के निविदा कार्यों में बदलाव