गोदाम में धान नहीं मिलने पर पैक्स पर होगी गबन के आरोप में एफआईआर
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।मारपीट की घटना में दो युवक घायलमारपीट की घटना में दो युवक घायलमारपीट की घटना में दो युवक घायल

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले मेंखरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति के बदले चावल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले पैक्स अब विभाग की रडार पर है, क्योंकि सहकारिता विभाग ऐसे पैक्यों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
जांच प्रक्रिया
बताया जा रहा कि जिले के रघुनाथपुर, दरौली व बसंतपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को तीन पैक्सों के गोदाम का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को तत्काल इन पैक्सों के गोदाम का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि गोदाम में धान उपलब्ध है तो फौरन संबंधित राइस मिल को भेजकर चावल तैयार करायी जाए,साथ ही राज्य खाद्य निगम को सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं,जांच में गोदाम में धान नहीं मिलता तो नियमानुसार गबन का मामला दर्ज कराया जाएगा।
डीसीओ का निर्देश
इस संदर्भ में डीसीओ सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि रघुनाथपुर के बड़ुआ पैक्स, दरौली के हरनाटार पैक्स व बसंतपुर के कन्हौली पैक्स गोदाम में धान उपलब्ध नहीं मिलता तो संबंधित पैक्स के विरुद्ध गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीसीओ ने कहा कि सभी संबंधित पैक्सों को 15 जुलाई से पहले हर हाल में सीएमआर की आपूर्ति पूरी करनी होगी,लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरनाटार पैक्स पर 200.13 मीट्रिक टन सीएमआर आपूर्ति अभी भी लंबित तीन जुलाई को सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि कुछेक पैक्स जान-बूझकर चावल आपूर्ति में शिथिलता बरत रहे हैं।
सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा
वह भी तब जब विभागीय स्तर पर सीएमआर आपूर्ति की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उन्होंने बताया कि रघुनाथपुर के बड़ुआ पैक्स, दरौली के हरनाटार पैक्स व बसंतपुर के कन्हौली पैक्स में सबसे अधिक सीएमआर की आपूर्ति शेष है। इन समितियों को समय पर चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीसीओ सौरभ कुमार ने बताया कि समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक बकाया दरौली प्रखंड के हरनाटार पैक्स में है। यहां 422.25 मीट्रिक टन धान खरीद के बदले 287.13 मीट्रिक टन सीएमआर देना था, लेकिन अब तक सिर्फ 87 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है। इस पैक्स पर 200.13 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति अभी भी लंबित है। वहीं, रघुनाथपुर के बड़ुआ पैक्स ने 253.35 मीट्रिक टन धान खरीदा, वहीं धान के बदले 172.28 मीट्रिक टन सीएमआर देना था, लेकिन अब तक सिर्फ 58 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई। इस प्रकार से बड़ुआ पैक्स में 114.28 मीट्रिक टन सीएमआर बाकी है। बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पैक्स ने 211.125 मीट्रिक टन धान की खरीद की थी। इसके एवज में 143.57 मीट्रिक टन सीएमआर देना था, लेकिन अब-तक सिर्फ 87 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति हुई, 56.57 मीट्रिक टन सीएमआर अभी भी शेष है।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


