जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई होगी : अबू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, पानी एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान ने जल जीवन मिशन में लापरवाही करने वाले संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पेयजल योजनाओं का समय पर पूरा करना आवश्यक है। शौचालय निर्माण में भी तेजी लाने के लिए अधिकारियों को 40 दिनों का समय दिया गया है।

जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई होगी : अबू

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान ने कहा है कि जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा कर आम जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने फील्ड टेस्ट किट वितरण में तेजी लाने व डायरिया के खतरे को देखते हुए समय-समय पर जल स्रोतों की जांच करने को भी कहा। अबू गुरुवार को जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सचिव ने अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रमंडलवार बहुल ग्रामीण योजनाओं व एकल ग्रामीण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में यह बात सामने आई कि राज्य के 16 प्रमंडलों में 15,890 गांवों को 5-स्टार श्रेणी में घोषित करने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक सिर्फ 4,173 गांवों को ही ओडीएफ प्लस घोषित किया जा सका है। सचिव ने इस पर नाराजगी जताकर इसमें सुधार के निर्देश दिए।शौचालय निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि 2,74,191 शौचालयों के निर्माण लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 4,442 आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 3,375 शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी 40 दिनों में सभी लंबित शौचालयों को स्वीकृति देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में प्लास्टिक मुक्त गांव और ओडीएफ सत्यापन पर विस्तृत चर्चा की गई।

Nitesh Ojha

लेखक के बारे में

Nitesh Ojha

शॉर्ट बायो: नितेश ओझा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान रांची में ब्यूरो की टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव नितेश ओझा झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नितेश ओझा, हिन्दुस्तान रांची के ब्यूरो टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। इस रूप में रहते हुए वे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे - कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सहित ब्यूरोक्रेसी जैसे महत्वपूर्ण बीट की खबरों को कवर करते हैं। खबरों को लिखने के साथ सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ पाठकों की रुचि की खबरों को प्रकाशित करने में उन्हें बेहतर कुशलता हासिल है।

करियर का सफर नितेश ओझा ने अपने करियर की शुरुआत नई दिल्ली से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से 2013-14 में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने नई दिल्ली में ही हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद अपने गृह जिला रांची में न्यूज विंग, लगातार वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मीडिया में इन्होंने बतौर संवाददाता के रूप में काम किया। प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया में उनकी पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर, रांची से शुरू हुई। यहां नितेश ओझा ने खनन, सड़क, शिक्षा आदि में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हुए कई बेहतरीन खबरें निकालीं। तीन फरवरी 2024 से वे हिन्दुस्तान से जुड़कर लगभग हर दिन विशेष खबरें दे रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।