चीनी की जमाखोरी मिली तो होगी कार्रवाईः एडीएम आपूर्ति
वाराणसी में, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर दुकानदारों को चेतावनी दी है कि जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजार में चीनी की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जा रही है और सभी व्यापारी अपने स्टॉक की स्थिति घोषित करें।

वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अमित कुमार भारतीय ने चीनी के दाम में अचानक आई तेजी के मद्देनजर दुकानदारों और व्यापारियों की हिदायत दी है कि यदि कोई जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त मिला तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया है कि वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक है। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से बाजार में चीनी की उपलब्धता का निरीक्षण किया जा रहा है। उसके मूल्य की निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने सभी थोक एवं फुटकर व्यापारियों से अपेक्षा की है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर स्वयं के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की स्थिति का नियमित रूप घोषणा करते रहें।
चेताया है कि बाजार में चीनी की कृत्रिम कमी बनाने वालों और भ्रम फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।


