मेस घोटाले के बाद डॉक्टरों को प्रशासनिक जिम्मेदारी से इंकार पड़ेगा भारी, प्राचार्य ने दी ये चेतावनी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

दून मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पीछे हटने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि ऐसा करना अनुशासनहीनता है। मेस फीस घोटाले के बाद कई डॉक्टरों ने इस्तीफे दिए हैं। सभी विभागाध्यक्षों की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी।

मेस घोटाले के बाद डॉक्टरों को प्रशासनिक जिम्मेदारी से इंकार पड़ेगा भारी, प्राचार्य ने दी ये चेतावनी
मेस घोटाले के बाद डॉक्टरों को प्रशासनिक जिम्मेदारी से इंकार पड़ेगा भारी, प्राचार्य ने दी ये चेतावनी

दून मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पीछे हटने वाले डॉक्टरों पर अब कार्रवाई की जाएगी। मेस फीस घोटाले के बाद मुख्य वार्डन समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों से लगातार दिए जा रहे इस्तीफों को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने डॉक्टरों को दो टूक संदेश दिया है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सेवा का अभिन्न हिस्सा हैं और इनसे इंकार करना अनुशासनहीनता माना जाएगा। हाल ही में मेस फीस घोटाले के बाद मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विवेकानंद सत्यवली को पुरुष हॉस्टल का मुख्य वार्डन बनाया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार अधिक होने का हवाला देते हुए चार पृष्ठ का इस्तीफा सौंप दिया।

इसके बाद एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव चोपड़ा ने भी मुख्य वार्डन पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पीडियाट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार भी एंटी रैगिंग सेल की जिम्मेदारी छोड़ चुके हैं।मेस घोटाले के बाद निदेशक स्तर से महिला और पुरुष हॉस्टल के मुख्य वार्डन सहित सभी 12 वार्डनों को बदला गया था, लेकिन नए पदाधिकारियों के जिम्मेदारी लेने से इंकार करने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति पर प्राचार्य ने सभी संबंधित चिकित्सकों को तलब कर सख्त हिदायत दी है। जल्द ही सभी विभागाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई जाएगी। डॉ. गीता जैन ने स्पष्ट कहा कि चिकित्सकीय दायित्वों के साथ प्रशासनिक कार्य भी सेवा नियमों का हिस्सा हैं और जिम्मेदारी से बचने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमेस घोटाले के बाद डॉक्टरों को प्रशासनिक जिम्मेदारी से इंकार पड़ेगा भारी, प्राचार्य ने दी ये चेतावनी