बुलंदशहर : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

जहांगीराबाद में शराब पार्टी के दौरान दोस्त की हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सैनी को मुठभेड़ में गोली लगी। 21 जून को झगड़े के बाद शिवम ने मनीष को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के दौरान खुद पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई की। शिवम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बुलंदशहर : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

जहांगीराबाद नगर में शराब पार्टी के दौरान दोस्त की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सैनी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। विदित हो कि 21 जून की देर रात जहांगीराबाद में शराब पार्टी में मामूली कहासुनी होने पर शिवम सैनी ने मनीष सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी शिवम सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल जुगसाना खुर्द मार्ग स्थित जंगल में छिपाने की जानकारी दी। मंगलवार सुबह पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची।

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और बरामद पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मंगलवार की सुबह घायल हत्यारोपी को सीएचसी पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनूपशहर सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।