लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, जताया विरोध

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

फोटो11-तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, जताया विरोधलेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, जताया विरोध

लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, जताया विरोध

बांदा/पैलानी, संवाददाता। लेखपाल संघ ने शनिवार को अयोध्या के लेखपाल के साथ हुई घटना को लेकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अयोध्या की तहसील सोहावल में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप को एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा 20 अगस्त को ट्रैप किए जाने की निंदा की। तहसील अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना चला। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे गलत बताया। कहा कि प्रदेश में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा गलत, अनुचित, फर्जी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस प्रदर्शन में तहसील मंत्री एकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रमेश बुंदेला, रविंद्र यादव, गोविंद शुक्ला, विजय हाड़ा, राजकुमार पटेल, अतुल यादव, कमलेश कुमार, प्रीती कुशवाहा, निधि गुप्ता, रजनी शिवहरे, रमेश यादव, अरुण कुमार, उदितराज कंचन आदि लेखपाल मौजूद रहे। उधर, पैलानी तहसील में अध्यक्ष हरिओम यादव व मंत्री अमित सिंह पटेल की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भूपेंद्र सिंह को सौंपा। हरी सिंह, दीपेश सिंह,अमन सैनी, बल्देव यादव,आदेश मिश्रा,सुजीत कुमार,नीरज विश्वकर्मा, धर्मवीर यादव, विशाल कुमार, अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, जताया विरोध