ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशIRS रिपोर्ट:‘हिन्दुस्तान’ देश में नंबर-2 पर बरकरार

IRS रिपोर्ट:‘हिन्दुस्तान’ देश में नंबर-2 पर बरकरार

इंडियन रीडरशिप सर्वे 2017 (आईआरएस 2017) ‘हिन्दुस्तान’ के पाठकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। आपका अपना ‘हिन्दुस्तान’ 5.24 करोड़ की कुल पाठक संख्या के साथ एक बार फिर पूरे...

IRS रिपोर्ट:‘हिन्दुस्तान’ देश में नंबर-2 पर बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 20 Jan 2018 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन रीडरशिप सर्वे 2017 (आईआरएस 2017) ‘हिन्दुस्तान’ के पाठकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। आपका अपना ‘हिन्दुस्तान’ 5.24 करोड़ की कुल पाठक संख्या के साथ एक बार फिर पूरे भारत में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों में दूसरे स्थान पर बरकरार है। आईआरएस 2017 की औसत अंक पाठक संख्या (एआईआर) के प्रमुख मानक के आधार पर ‘हिन्दुस्तान’ बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में पहले नंबर पर बना हुआ है और उत्तर प्रदेश में इसने मजबूती से दूसरा स्थान बना रखा है। दिल्ली में ‘हिन्दुस्तान’ हिन्दी समाचारपत्रों में एक बार फिर दूसरे स्थान पर मौजूद है।

बिहार में बादशाहत बरकरार
बिहार में ‘हिन्दुस्तान’ ने औसत अंक पाठक संख्या (एआईआर) के आधार पर न केवल पहले स्थान पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है बल्कि कुल पाठक संख्या के आधार पर वेरिएंट के साथ राजधानी पटना में भी अपना पहला स्थान बनाए रखा है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी औसत अंक पाठक संख्या (एआईआर) के आधार पर ‘हिन्दुस्तान’ ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। औसत अंक पाठक संख्या (एआईआर) के समान आधार पर झारखंड में ‘हिन्दुस्तान’ फिर पहले स्थान पर मौजूद है और उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ यह दूसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि पहले की तरह ‘हिन्दुस्तान’ अमर उजाला से काफी आगे है।

पिछले कुछ सालों में ‘हिन्दुस्तान’ जागरूकता लाने वाले अपने लीडरशिप प्लेटफार्म जैसे हिन्दुस्तान शिखर समागम तथा मुद्दों को उठाने वाली पत्रकारिता के बल पर पाठकों का भरोसा बढ़ाने में सबसे आगे रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ की कोशिशों और आप पाठकों के विश्वास ने ‘हिन्दुस्तान’ को सबसे विश्वसनीय प्रिंट मीडिया ब्रांड का दर्जा दिलाया। इंडियन रीडरशिप सर्वे ‘हिन्दुस्तान’ ब्रांड की सफलता की इसी कहानी को प्रमाणित करता है। ‘हिन्दुस्तान’ को एचटी मीडिया लि. की सहायक कंपनी हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लि. द्वारा प्रकाशित किया जाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें