ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्रख्यात कलाकार सतीश गुजराल का 94 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

प्रख्यात कलाकार सतीश गुजराल का 94 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

मशहूर कलाकार और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। कला जगत से ताल्लुक रखने वाले रंजीत होसकोटे ने शुक्रवार को बताया कि गुजराल का बृहस्पतिवार देर रात यहां निधन हो गया। उन्होंने...

प्रख्यात कलाकार सतीश गुजराल का 94 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 Mar 2020 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर कलाकार और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। कला जगत से ताल्लुक रखने वाले रंजीत होसकोटे ने शुक्रवार को बताया कि गुजराल का बृहस्पतिवार देर रात यहां निधन हो गया। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, 'वह पिछले कुछ वक्त से अस्वस्थ थे।' पद्म विभूषण से सम्मानित गुजराल वास्तुकार, चित्रकार, भित्तिचित्र कलाकार और ग्राफिक कलाकार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद की। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि सतीश गुजराल बहुमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे अपनी रचनात्मकता और दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण सम्मान पाते थे, जिसने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद दी। उन्होंने कहा कि गुजराल की बौद्धिक जिज्ञासा उन्हें काफी आगे ले गई। प्रधानमंत्री ने कहा, 'उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति।'

उनके प्रमुख कामों में दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर की दीवार पर अल्फाबेट भित्तिचित्र शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली में बेल्जियम दूतावास को भी डिजाइन किया था। गुजराल की कलाकृतियों में उनके शुरुआती जीवन के उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है जिनमें बचपन में उनके सुनने क्षमता को बाधित करने वाली बीमारी और देश का विभाजन शामिल है।

होसकोटे ने अपनी संवेदनाएं जताते हुए ट्वीट किया, '1950 की शुरुआत में पेरिस या लंदन गए उनके कई साथियों से अलग गुजराल डिएगो रिवेरा और सिक्वेरोस के साथ पढ़ने के लिए मैक्सिको शहर गए थे। गुजराल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें