हादसों में तीन घायल एक की हालत गंभीर
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
कायमगंज में अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें इमरान, जमालुद्दीन, और गोविंद अग्रवाल शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया जहां गोविंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कायमगंज । अलग-अलग हादसों में जनपद एटा के थाना अलीगंज निवासी इमरान , कम्पिल क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी जमालुद्दीन व नगर के भगवती टॉकीज निवासी गोविंद अग्रवाल घायल हो गए । आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद गोविंद अग्रवाल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।


