अनियंत्रित होकर सड़क पर ऑटो पलटी चालक समेत 6 लोग घायल

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

अनियंत्रित होकर सड़क पर ऑटो पलटी चालक समेत 6 लोग घायल अनियंत्रित होकर सड़क पर ऑटो पलटी चालक समेत 6 लोग घायल

अनियंत्रित होकर सड़क पर ऑटो पलटी चालक समेत 6 लोग घायल

सोनो । निज संवाददाता रविवार बटिया थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच-333 के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित बेलाटांड़ मोड़ के पास सवारी भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ऑटो सवार चालक समेत समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए टैंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।घायलों में बाबूडीह निवासी सलमा खातून, गिरिडीह निवासी कंचन देवी, उनके पति छोटू विश्वकर्मा व उनका बच्चा, झुण्डों गांव की रेहाना खातून, नरगिश खातून तथा चालक मंगल सिंह उर्फ मांगो शामिल हैं।

अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सलमा खातून को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।ग्रामीणों के अनुसार टैंपो सोनो से यात्रियों को लेकर चकाई की ओर जा रहा था। बेलाटांड़ मोड़ पर वाहन सड़क किनारे रखे बड़े पत्थर से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया।हादसे के कारण को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं।घायल यात्री छोटू विश्वकर्मा का आरोप है कि चालक को रास्ते में झपकी आ रही थी और उसे कई बार सावधान भी किया गया था। दूसरी ओर चालक मंगल सिंह ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि टैंपोय का स्टीयरिंग अचानक ढीला हो गया, जिसके कारण मोड़ पर वाहन नियंत्रित नहीं हो सका और दुर्घटना हो गई। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।