भारी बारिश में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मधु चौहान की स्कॉर्पियो

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

देहरादून-पांवटा राजमार्ग पर भारी बारिश के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने कच्चे नाले में गिर गई। हादसे में उनके कंधे में गंभीर चोट आई है। चालक और एक अन्य यात्री को हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

भारी बारिश में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मधु चौहान की स्कॉर्पियो

देहरादून-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बद्रीपुर के पास भारी बारिश के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कच्चे नाले में जा गिरी। हादसे में मधु चौहान के बाएं कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि चालक समेत वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें लगी हैं। पुलिस के मुताबिकि मधु चौहान शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे देहरादून से विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो से रवाना हुई थीं। बद्रीपुर फोरलेन पार करने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और किनारे बने कच्चे नाले में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने वाहन में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल मधु चौहान को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे और मधु चौहान का हालचाल जाना। अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। हादसे की वजह भारी बारिश के कारण सड़क पर बनी फिसलन मानी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारी बारिश में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मधु चौहान की स्कॉर्पियो