आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर से टकराई ईको, दो घायल
शिकोहाबाद में शुक्रवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ईको कार और टेलर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई जब कार हादसे का शिकार हुई। अन्य स्थानीय लोगों के चोटिल होने की भी सूचना मिली है।

शिकोहाबाद में शुक्रवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 54 किमी पर एक ईको कार एक टेलर से टकरा गई। हादसे में ईको सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। ईको कार सवार प्रथम पुत्र विनोद निवासी ग्राम नागल थाना करीना जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा एवं सर्वेश कुमार पुत्र हरगोविंद निवासी ग्राम पड़तल भोजत थाना करीना जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा शुक्रवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए हरियाणा से जा रहे थे। थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जब उनकी कार आगरा लखनऊ के 54 किमी पर पहुंची ही थी कि तभी ट्रेलर से टकरा गई।
हादसे में इको सवार चालक सहित दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सैफई अस्पताल भिजवाया गया। क्षतिगस्त ईको को एक्सप्रेस वे से हटवाकर थाने पहुंचवाया। वही अन्य हादसों में सुरेश पुत्र भूरेलाल निवासी धर्मनगर, शुभ पुत्र नेत्रपाल, उसकी बहन प्रिया निवासीगण नगला भूप थाना नसीरपुर घायल हो गए।


