चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक में घुसी कार

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार चालक को नींद की झपकी आने से खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई और चार अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक में घुसी कार

तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया। जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद के गोविंद नगर मलपुरा निवासी भानु शर्मा कार से मऊ से मथुरा जा रहे थे। कार में डिंपल अग्रवाल (21), लव अग्रवाल (29), कीर्ति अग्रवाल (9), वंदना अग्रवाल (24) और अमन अग्रवाल (6) सवार थे।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या-173 के निकट चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार सड़क के चौड़े हिस्से में पेशाब करने के लिए खड़े खाली ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार डिंपल अग्रवाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि वंदना, कीर्ति और अन्य लोगों को सामान्य चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया यूपीडा एम्बुलेंस, सेफ्टी टीम, गश्ती दल, रिकवरी क्रेन और थाना तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को रिकवरी क्रेन की मदद से थाना तालग्राम लाया गया। जबकि ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एक्सप्रेसवे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आर.पी. कनौजिया ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के बाद मार्ग को तत्काल साफ करा दिया गया और यातायात सुचारु रूप से संचालित है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।