वाहन की ठोकर से शिक्षा स्वयंसेवक घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मड़वन के चमरूआ में रविवार रात एक वाहन की ठोकर से तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक मो. एजाज रिजवी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया, फिर एसकेएमसीएच और अंततः आईजीएमएस पटना रेफर कर दिया गया। करजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन की ठोकर से शिक्षा स्वयंसेवक घायल

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ के समीप रविवार देर रात वाहन की ठोकर से तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक घायल हो गए। करजा पुलिस ने घायल झखड़ा निवासी मो. एजाज रिजवी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने आईजीएमएस पटना भेज दिया है। घायल एजाज मध्य विद्यालय, झखड़ा में तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत हैं। करजा थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।