बारा में आठ मार्गों के नवनिर्माण को मिली स्वीकृति
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में पीडब्ल्यूडी द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्तावों की स्वीकृति प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने बारा विधानसभा के अंतर्गत आठ मार्गों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इनमें प्रमुख मार्गों में प्रतापपुर चौराहे से शमशान घाट पीपा पुल तक और अन्य महत्वपूर्ण रास्तों का निर्माण शामिल है।

प्रयागराज। प्रयागराज में पीडब्ल्यूडी की ओर से विकास कार्यों के भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने बारा विधानसभा के अंतर्गत आठ मार्गों के निर्माण को मंगलवार की देर रात स्वीकृति दी है। इसमें शंकरगढ़ विकास खंड के अंतर्गत प्रतापपुर चौराहे से शमशान घाट पीपा पुल तक मार्ग, पूरे गड़ेरिया मार्ग, देवर डीह से पाटलेश्वर मार्ग, कोटा से सोनवै नहर तक मार्ग, जियाराम का पूरा से बरना मार्ग, उमरी कांटी से गोठी मार्ग, मौजा गोडारपुर कुआं से भगवान भोलेनाथ के मनकामेश्वर धाम तक काली सड़क मार्ग का निर्माण शामिल है।


