ड्राइवर न मिलने से जयपुर की एसी स्लीपर सेवा रद्द, दिल्ली भेजी गई बस

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में काठगोदाम डिपो से जयपुर के लिए चलने वाली एसी स्लीपर बस सोमवार को चालक उपलब्ध न होने के कारण नहीं चली। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस को बाद में दिल्ली रूट पर रवाना किया गया। एआरएम गणेश पंत ने अनुबंधित सेवा प्रदाता को पत्र लिखकर नाराजगी जताई और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी।

ड्राइवर न मिलने से जयपुर की एसी स्लीपर सेवा रद्द, दिल्ली भेजी गई बस

हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम डिपो से प्रतिदिन शाम पांच बजे जयपुर के लिए संचालित होने वाली एसी स्लीपर बस सोमवार को चालक उपलब्ध न होने के कारण अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हो सकी। इसके चलते जयपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बस को दोपहर दो बजे दिल्ली रूट पर संचालित कर दिया गया। बताया कि चालक की अनुपलब्धता के कारण जयपुर सेवा रद्द करनी पड़ी। इससे पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। नियमित सेवा बाधित होने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने अनुबंधित सेवा प्रदाता को पत्र जारी कर कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चालक उपलब्ध न होने के कारण बस सेवा प्रभावित होना गंभीर लापरवाही है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति हुई तो अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।