विधि संकाय में समस्याओं पर छात्रों में नाराजगी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा के एसएसजे विधि संकाय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों की कमी और जर्जर भवनों के विरुद्ध हंगामा किया। उन्होंने संकायाध्यक्ष का घेराव कर आवश्यक सुविधाओं की मांग की, जैसे कि गर्ल्स कॉमन रूम और भवनों की मरम्मत। छात्रों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विधि संकाय में समस्याओं पर छात्रों में नाराजगी

कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे के विधि संकाय में बुधवार को समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। संकायाध्यक्ष का घेराव कर विरोध जताया। शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन आदि समस्याओं के निजात की मांग की। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ता विधि संकाय पहुंचे। संकायाध्याध्यक्ष का घेराव किया। कहा कि विधि संकाय की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं जर्जर भवनों में पढ़ने पर मजबूर हैं। संकाय में शिक्षकों की काफी कमी होने से पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। कहा कि छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होने शिक्षकों की भर्ती, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, जर्जर भवनों को सुधारने आदि की मांग की।

यहां रोहित कुमल्टा, आशीष बिष्ट, दीपक राठौर, सागर सांगा, दीपक आर्य, दयाल कोरंगा, कृष्णा कार्की, अखिल बेरी, हिमांशु परगई, चंदा, दीक्षा, मीनाक्षी, मनीषा, खुशी आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।