बीबीएमकेयू मुख्यालय में अभाविप का धरना

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में अभाविप ने बीबीएमकेयू मुख्यालय में धरना दिया, जिसमें छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। विश्वविद्यालयों में सीटों का समान वितरण, पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण और स्टूडेंट हेल्प डेस्क की स्थापना की मांग की गई।

बीबीएमकेयू मुख्यालय में अभाविप का धरना

धनबाद, मुख्य संवाददाता। अभाविप धनबाद महानगर ने बीबीएमकेयू मुख्यालय में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। विवि कैंपस में छात्रों की समस्याओं को रखा। अभाविप ने विवि व महाविद्यालयों में सीटों का समान वितरण, धनबाद व बोकारो के सभी सरकारी महाविद्यालयों और विवि के पुस्तकालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक व समृद्ध बनाने, स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने, कॉलेजों में स्टूडेंट हेल्प डेस्क की स्थापना समेत अन्य मांगों को रखा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी, सचिन चंद्र व श्यामली आनंद समेत अन्य ने अपनी बात रखी।

प्रधान सचिव ने आश्वासन दिया। मौके पर शुभम हजारी, अनुभव शर्मा, सुधांशु गुप्ता, विक्की ठाकुर, प्रियंका गोराई, आर्यन कुमार, जयेश राठौर समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।