स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र सिकंदरा बनाए जाने का विरोध

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने रामाधीन कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र के सिकंदरा स्थानांतरण का विरोध किया गया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा केंद्र की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है, जो उन्हें शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कराएगी।

स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र सिकंदरा बनाए जाने का विरोध

स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र सिकंदरा बनाए जाने का विरोध एबीवीपी के सदस्यों ने आरडी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के फैसले पर छात्रों ने जतायी नाराजगी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

छात्रों का विरोध

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने शनिवार को शहर के रामाधीन कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा तथा मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक की आगामी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का केंद्र जिले से बहुत दूर बनाए जाने का विरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने बताया कि थ्योरी परीक्षा संपन्न होने के बाद अब प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। लेकिन, रामाधीन कॉलेज समेत शेखपुरा के सभी कॉलेजों का प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र सिकंदरा स्थित धनराज सिंह महाविद्यालय को बना दिया गया है। इसकी दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। छात्रों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय कर कॉलेज पहुंचते हैं। ऐसे में इतनी दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से उन्हें शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्राचार्य से अनुरोध

छात्र नेताओं ने कहा कि कई वर्षों से जिले के सभी महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र रामाधीन कॉलेज में ही बनाया जाता रहा है। उन्होंने प्राचार्य से आग्रह किया है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए पुनः आरडी कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायसंगत मांग नहीं मानी गई, तो सभी विद्यार्थी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मंत्री बबन राय, कॉलेज मंत्री अंशु राज, छात्र जदयू के ओंकार कुमार, आशीष कुमार, हर्ष कुमार, नीतीश कुमार व अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

सामान्य प्रश्न

छात्रों ने प्राचार्य को किस विषय में ज्ञापन सौंपा?
छात्रों ने प्राचार्य को स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा के केंद्र को सिकंदरा बनाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।