Bulandsehar News: विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
Bulandsehar News: झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुलंदशहर महानगर

Bulandsehar News: झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुलंदशहर महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विभाग संयोजक मिहिर उपाध्याय, महानगर सह मंत्री क्रिश शर्मा, महानगर संयोजक एसएफएस मानस उपाध्याय, मीडिया संयोजक कनिष्क शर्मा, प्रांजल, निखिल, चिराग और प्रशांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

