एबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की आवाज को दबाना लोकतंत्र का अपमान है।

 एबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला

अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर इकाई ने कलेक्ट्रेट के बाहर झारखंड में पेपर लीक और इसका विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि झारखंड में अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज किया गया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उसकी कड़ी निंदा करती है। विद्यार्थियों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन की निंदा

विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर किया गया लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। विद्यार्थियों की आवाज को लाठियों के बल पर दबाना लोकतंत्र का अपमान है। महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित शिक्षा और विद्यार्थियों के सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्र,आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला, किशन सिंह, राहुल ठाकुर, आदित्य सिंह, विकास यादव, शशांक शेखर, रिया रावत,अंकित जयसवाल, यश पांडेय,यश प्रताप सिंह,सन्तोष शुक्ला,आदर्श उपाध्याय, राघवेंद्र तिवारी, अमन तिवारी, रजत शर्मा मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एबीवीपी का विरोध किस कारण से है?
एबीवीपी का विरोध झारखंड में पेपर लीक और उस पर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के कारण है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला