झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
एमबीपीजी महाविद्यालय के गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेता यतिन पांडे के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन में पेपर लीक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को तानाशाही बताया गया। एबीवीपी ने लोकतांत्रिक आवाज़ों के खिलाफ कार्रवाई को अस्वीकार करते हुए छात्र हित में संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया।

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय के गेट पर गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता यतिन पांडे के नेतृत्व में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुई कानूनी कार्रवाई को तानाशाही बताया। कहा कि लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी और एबीवीपी सदैव छात्र हित में संघर्ष करती रहेगी। मौके पर आर्यन बिलवाल, धीरज बिष्ट, लव गंगोला, योगेश चंदोला आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
ये भी पढ़ें: एबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला


