एबीवीपी ने किया 78 यूनिट रक्तदान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में एबीवीपी ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर 78 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में छात्रों ने मानव सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प लिया। एबीवीपी के नेताओं ने रक्तदान को महादान बताया और युवाओं से सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की।

एबीवीपी ने किया 78 यूनिट रक्तदान

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर सोमवार को एबीवीपी की बीएचयू ने 78 यूनिट रक्तदान किया। विद्यार्थी सप्ताह के सातवें और अंतिम दिन छात्रों ने मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीवीपी काशी प्रांत के पूर्व कोषाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने किया। कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बीएचयू इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जागरण और राष्ट्र निर्माण का कार्य भी करती है।

इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह के साथ सर्वेश सिंह, गौरव, यश, व्योम, मोहित, हर्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।