एबीवीपी ने होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमबीपीजी कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छात्रों को प्रेरित किया तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पंच परिवर्तन का महत्व बताया।

एबीवीपी ने होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विद्यार्थियों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश हित में वह एकजुट होकर कार्य करें। राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने विद्यार्थी परिषद के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छात्र-छात्राओं को पूरी लगन व ईमानदारी से अध्ययन करने की सलाह दी।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का अलख जगाई। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पंच परिवर्तन (पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी का आग्रह और नागरिक कर्तव्य) के महत्व को विस्तार से समझाया। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. डिगर फर्स्वाण ने भी परिषद के राष्ट्रवादी विचारों व सेवा कार्यों के बारे में बताया। कौशल बिरखानी, सूरज रमोला, निखिल सोनकर,यतिन पांडे आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।