एबीवीपी ने आयोजित की आनंदमय सार्थक छात्र जीवन गोष्ठी

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 'आनंदमय सार्थक छात्र जीवन' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें शिवम मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसमें विभिन्न नेताओं ने भाग लिया।

एबीवीपी ने आयोजित की आनंदमय सार्थक छात्र जीवन गोष्ठी

हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरदोई नगर इकाई ने विद्यार्थी सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को रसखान प्रेक्षागृह में 'आनंदमय सार्थक छात्र जीवन' विषय पर गोष्ठी की। इसमें प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा प्रवासी के रूप में शामिल हुए। शुभारंभ प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा, नगर अध्यक्ष देवेश सिंह एवं नगर मंत्री वरुण मिश्रा ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर अध्यक्ष देवेश सिंह ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मुख्य वक्ता शिवम मिश्रा ने कहा कि परिषद व्यक्ति निर्माण से व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में कार्य करने वाला छात्र संगठन है।

अंत में नगर मंत्री वरुण मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।