डूसू में जीत पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत का उत्सव मनाया गया। एबीवीपी ने यश डबास (अध्यक्ष), रिया छावड़ी (सचिव) और लक्ष्य राज सिंह (संयुक्त सचिव) को जीत दिलाई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी नारे लगाए और मिठाई बांटी।

रांची, विशेष संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत पर शनिवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर विजय उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, राष्ट्रवादी नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता छात्रहित में किए गए जमीनी संघर्ष का परिणाम है। यह जीत दर्शाती है कि देश का युवा अब राष्ट्र निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार जैसे ठोस मुद्दों के प्रति जागरूक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।


