देश की प्रगति में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान: कन्हैया
मंझौल, एबीवीपी उत्तर बेगूसराय द्वारा मंझौल आरसीएस कॉलेज में एबीवीपी नेता अमित कुमार सिंह गप्पू के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रियता और सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।

मंझौल, एक संवाददाता। एबीवीपी उत्तर बेगूसराय की मंझौल नगर इकाई द्वारा मंझौल आरसीएस कॉलेज में एबीवीपी नेता अमित कुमार सिंह गप्पू के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ज्ञात होगी 9 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया गया था।
कार्यकर्ताओं का योगदान
छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। आज विद्यार्थी परिषद 78वें स्थापना दिवस को साप्ताहिक कार्यक्रम के माध्यम से रचनात्मक शैक्षणिक कैंपस में कार्य कर रहा है। प्रांत के आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा, पूजा, अंजलि, विभाग छात्रा प्रमुख सोनी, जिला छात्रा प्रमुख आरूषी कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सक्रियता समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है।
सामाजिक अभियानों में भागीदारी
पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता और स्वच्छता जैसे अभियानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सामाजिक कार्यों और स्वयंसेवा के माध्यम से वे देश के कमजोर वर्गों की सहायता करते हैं और एकता को बढ़ावा देते हैं। यही विद्यार्थी परिषद की सुंदरता है। मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, कन्हैया कुमार, डॉ. राघवेन्द्र प्रसाद सिन्हा, डॉ गंगासागर दीनबंधु, डॉ कुमार विवेकानंद, डॉ तरुण कुमार भारती, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अनीता गुप्ता, रविराज सिंह, अविनाश कुमार, प्रियांशु गोलू, धीरज, अनुराग, प्रीतम, सचिन, श्यामजी, सुमन, सगुन भारती, शालिनी राज, आरूषी कुमारी, सोनी, मीनाक्षी, रितिका रानी, डेजी, अंजलि आदि उपस्थित थे। रिपोर्टर:संजय कुमार


