विद्यार्थी सप्ताह के समापन पर 150 से अधिक मेधावी छात्र-छात्रा हुए सम्मानित

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर विद्यार्थी सप्ताह का समापन हुआ। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। कुल 150 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थी सप्ताह के समापन पर 150 से अधिक मेधावी छात्र-छात्रा हुए सम्मानित

साहिबगंज। एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर शुरू विद्यार्थी सप्ताह का रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समापन हुआ। समापन समारोह पर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ। समारोह के दौरान सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, संगीत तथा कला एवं शिल्प (आर्ट्स एंड क्राफ्ट) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। मौके पर भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के अतिथियों आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार व एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, परिषद के प्रदेश छात्रा सह प्रमुख निधि सिंह,विभाग संयोजक संजय दत्ता एवं जिला प्रमुख प्रो. चंद्रशेखर प्रमाणिक आदि ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व परिषद गीत से किया।

सम्मान समारोह

अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने की। अतिथि संघ के अजय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभाव विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद अपने 78 सालों के गौरवशाली इतिहास में छात्रहित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित करने का कार्य भी करती है।

प्रतिभा सम्मान

समारोह के दौरान प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश साह, विभाग छात्रा प्रमुख लक्ष्मी कुमारी, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर उपाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्णब कुमार, अनमोल कुमार, निखिल राज, बादल कुमार,पीयूष कुमार, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित थे।

फोटो

फोटो: 100,101 , समारोह को संबोधित करते पूर्व विधायक व अन्य एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समापन समारोह कब सम्पन्न हुआ?
समापन समारोह रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्पन्न हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें