विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

रुपईडीहा में सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों के बारे में बताया। संगोष्ठी में कई विद्यार्थी परिषद के सदस्य और छात्र शामिल हुए।

विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

रुपईडीहा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर शुक्रवार की सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजित संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एबीवीपी के संबंध में विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। एबीवीपी के अध्यक्ष अंकुर मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये छात्र अपना परिवार है। सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य अनिल शर्मा, परिषद के नगर मंत्री अमित कुमार, अंजली वर्मा, साधना, नेहा कौर, दिव्या, अंशिका, सुखविंदर कौर, कन्हैया, शिवांश, सुशांत सहित भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद के सदस्य व विद्यार्थी गण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस