अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर हुई प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

परसपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें विचार गोष्ठी, भाषा एवं निबंध प्रतियोगिता तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में हरिगुलाल सिंह ने प्रथम, शिवानी प्रजापति ने द्वितीय और आन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर हुई प्रतियोगिता

परसपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर छितौनी डेहरास स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी, भाषण, निबंध प्रतियोगिता तथा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में हरिगुलाल सिंह ने प्रथम, शिवानी प्रजापति ने द्वितीय तथा आन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रताप ने की, जबकि अभाविप बेलसर नगर इकाई के उपाध्यक्ष राजेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में हरिगुलाल सिंह ने प्रथम, शिवानी प्रजापति ने द्वितीय तथा आन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अभाविप के नगर मंत्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में तहसील प्रमुख अशोक कुमार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने विकास खंड परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलालेख स्तंभ पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षक महीप सिंह, महेंद्र कुमार शुक्ला, संतोष कुमार पांडेय, अजय कुमार, कोमल आर्य, राहुल मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।