सुभाष चौक पर विनोद किस्कू का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के अध्यक्ष विनोद किस्कू का सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे। समारोह में देशभर से हजारों लोग शामिल होंगे। स्वागत में झामुमो के कई नेता भी मौजूद थे।

सुभाष चौक पर विनोद किस्कू का किया स्वागत

रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू का सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। किस्कू महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में आयोजित अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने जारहे थे। चौक पर थोड़ी देर रुके थे।उन्होने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में देश भर से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे। स्वागत करने वालों में झामुमो के संतोष कुमार साहू, बिट्टू खान, किशोर मोदक, अरुण बनर्जी, सुल्तान,अशफाक, इम्तियाज, नितिन कुमार, चंदन कुमार, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें