खेल : विंडीज की रणनीति का तोड़ ढूंढा : अभिषेक
विंडीज की रणनीति का तोड़ ढूंढा : अभिषेक इंदौर। भारत के सलामी बल्लेबाज

विंडीज की रणनीति का तोड़ ढूंढा : अभिषेक इंदौर। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यहां तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 14 रन से जीत के बाद कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए रणनीति बनाई थी। हालांकि उन्होंने उसका तोड़ ढूंढ लिया और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने रविवार को मैच के बाद कहा, उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी। ऑफ स्पिनर मेरे सामने था और यह उसके और मेरे बीच की जंग थी। मैं पावरप्ले में कुछ रन बनाना चाहता था। अगर उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी तो मैं उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था।
अभिषेक ने कहा, वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच अब हमारे पक्ष में है। हम जानते थे कि अगर उसका कोई बल्लेबाज टिक जाता है तो वह अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। जब हमारे विकेट गिर रहे थे तब भी हमारे मन में यही बात थी। हम यही सोच रहे थे कि हम इसके बाद निर्मम रवैया अपनाएंगे और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं देंगे।

