अभिषेक शर्मा से मिले सीताराम सक्सेना
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी-20 के उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पहुंचे। उन्होंने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना से मुलाकात की। समारोह में अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूपी टी-20 के उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से मुलाकात की। अभिषेक शर्मा ने यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना से भी मिले। इस दौरान संरक्षक आदित्य मूर्ति, अध्यक्ष सरफराज वली खां, उपाध्यक्ष राजेंद्र, वरिष्ठ सहसचिव ओपी कोहली, कोषाध्यक्ष शहजाद अली, चंचल उपाध्याय, राहुल कपूर, मनीष सिंह, आदर्श तिवारी और दीपक कौशल आदि मौजूद रहे।


