टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज
अपडेट नोट--एक बॉक्स जोड़ा गया है --‘सेवाश्रय’ कैंप में गलत इलाज को लेकर

कोलकाता, एजेंसी। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक महिला ने शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल में कुछ महीने पहले नेता द्वारा शुरू की गई हेल्थकेयर पहल ‘सेवाश्रय’ कैंप में घुटने के दर्द के इलाज के बाद उसे अपना पैर गंवाना पड़ा। डायमंड हार्बर के सांसद ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान दो जनवरी को इस पहल की शुरुआत की थी। ‘सेवाश्रय’ हेल्थ कैंप में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उनके खिलाफ पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अपनी शिकायत में मालोती बिस्वास ने पुलिस को बताया कि वह कुछ महीने पहले घुटने के दर्द की शिकायत को लेकर हेल्थ कैंप में गई थीं और उन्हें कुछ दवाएं दी गई थीं। दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह दूसरे ‘सेवाश्रय’ कैंप में गईं। महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे कैंप में डॉक्टरों ने इलाज के लिए बड़ी रकम की मांग की और जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन्हें सरकारी अस्पताल भेज दिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि महिला के दाहिने पैर को हुआ नुकसान ठीक नहीं हो सकता था और बाद में उसे काटना पड़ा。
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया दखल
सूत्रों के मुताबिक, विवाद में दखल देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय ने शिकायतकर्ता से बात की और उसके परिवार वालों से कहा कि वे मामले की विस्तृत समीक्षा के लिए सोमवार को साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ‘स्वास्थ्य भवन’ आएं। उन्होंने बताया कि मुखोपाध्याय ने रिश्तेदारों से इलाज और कथित लापरवाही से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने को कहा है।


