नागरिकों पर सख्ती कर रही सरकार : दीपके
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ सख्ती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर दावा किया कि दिल्ली पुलिस युवाओं, पत्रकारों और सांसदों के साथ मारपीट कर रही है। दीपके ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए इतने जरूरी क्यों हैं।

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बढ़ती मांगों के बीच उन्हें बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ सख्ती कर रही है। दीपके ने ‘एक्स’ पर लिखा कि दिल्ली पुलिस युवाओं, पत्रकारों और यहां तक कि सांसदों के साथ भी मारपीट कर रही है। ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए इतने जरूरी क्यों हैं कि वह उन्हें बचाने के लिए हर किसी से लड़ने को तैयार हैं।

