सरायढेला थाना के अफसरों के खिलाफ शिकायतवाद
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में अभय नरेश ठाकुर ने सरायढेला थाना के अधिकारियों के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की है। उन पर आरोप है कि कृष्ण मुरारी चौधरी के घर निर्माण के लिए झूठे मुकदमे में फंसाया गया। थाना प्रभारी और एएसआई को भी आरोपी बनाया गया है। ठाकुर ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

धनबाद। सरायढेला थाना के महिला सब इंस्पेक्टर सुरबाला भृंगराज से दुर्व्यवहार, सरकारी काम में बाधा और एससी-एसटी मामले में अप्रैल महीने में जेल गए बरटांड़ चंद्र विहार कॉलोनी के अभय नरेश ठाकुर ने सरायढेला थाना के अफसरों के खिलाफ न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया है। शिकायतवाद में आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कृष्ण मुरारी चौधरी का घर बनवाने के लिए उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा गया। मामले में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई प्रदीप मंडल को भी आरोपी बनाया गया है। सीपी केस में आरोप लगाया गया कि उनके साथ थाना में मारपीट की गई। मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।


