दबिश : अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी, पहुंचे एसपी
अभय हत्याकांड : घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों संग थाने में की बैठक , जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के समीप विशेन टोला निवासी अभय यादव की हत्या की तफ्तीश तेज हो गयी है।

अभय हत्याकांड : घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों संग थाने में की बैठक त्वरित और निष्पक्ष अनुसंधान एवं अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने का एसपी ने दिया निर्देश जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के पास गुरुवार की रात गोली मार की गयी थी अभय की हत्या हत्या में शामिल आरोपितों के गिरोह पर भी पुलिस की पैनी नजर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के समीप विशेन टोला निवासी अभय यादव की हत्या की तफ्तीश तेज हो गयी है।
तफ्तीश की गति
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी बढ़ा दी गयी है। इसे लेकर आरोपितों के हरसंभव ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही आरोपित के गिरोह पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से भी अपने स्तर से मामले की तफ्तीश की जा रही हैं।
एसपी का निरीक्षण
इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेंदुनी मोड़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बारिकी से छानबीन की। इसके बाद एसपी थाने पहुंचे और एसडीपीओ राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कांड की समीक्षा की। उन्होंने त्वरित और निष्पक्ष अनुसंधान के साथ घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके लिए लगातार छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया।
गिरफ्तारी की रणनीति
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के पूरे गिरोह पर भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि गुरुवार (तीन सितंबर) की रात जगदीशपुर विशेन टोला निवासी मनोज यादव का पुत्र अभय यादव अपने दोस्तों के साथ चाय पीने तेंदुनी मोड़ गया था। वहां उसके दोस्त मनीष राइडर उर्फ सोनू कुमार उर्फ पन्ना सिंह भी अन्य साथियों के पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मनीष राइडर ने अभय यादव के सीने में गोली मार दी। इसमें अभय यादव की मौत हो गयी। इस मामले को लेकर अभय यादव की मां के बयान पर मनीष राइडर उर्फ सोनू कुमार उर्फ पन्ना सिंह, राजा यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोस्तों पर अभय यादव को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है.


