अब मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे बनेगा आभा आईडी, आधार कार्ड जरूरी
अब मोबाइल या कंप्यूटर से आभा आईडी बनाना आसान हो जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया जारी की है। रजिस्ट्रेशन के बाद डिजिटल आभा कार्ड तुरंत डाउनलोड किया जा सकेगा। यह सेवा मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है।

अब मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे बनेगा आभा आईडी, आधार कार्ड जरूरी स्वास्थ्य विभाग ने जारी की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया, दो तरीकों से कर सकेंगे आवेदन बिना आधार लिंक मोबाइल नंबर के नहीं बन पाएगा डिजिटल हेल्थ कार्ड प्ले स्टोर से ऐप या वेबसाइट abdm.gov.in पर जाकर करना होगा रजिस्ट्रेशन ओटीपी सत्यापन के बाद तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे डिजिटल आभा कार्ड बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने वीडियो लिंक भी किया जारी, समझना होगा आसान फोटो : आभा कार्ड : सदर अस्पताल में आभा कार्ड बनाने के लिए कतार में लगे लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए महज कुछ मिनटों में बनाई जा सकेगी। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने इसके लिए विस्तृत प्रक्रिया जारी की है। इसमें मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों माध्यमों से आवेदन का तरीका बताया गया है।
मोबाइल से ऐसे बनाएं आभा आईडी
हालांकि, इसके लिए आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य शर्त है, बिना इसके आईडी नहीं बन पाएगी। आधार सत्यापन और ओटीपी दर्ज करने के तुरंत बाद डिजिटल आभा कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकेगा। मोबाइल से ऐसे बनाएं आभा आईडी : सबसे पहले मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से आभा ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ऐप खोलकर ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें। फिर ‘रजिस्टर नाउ’ विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। आवश्यक सहमति दें और ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर आभा आईडी बन जाएगी। इसके बाद डिजिटल आभा कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।
कंप्यूटर से ऐसे बनाएं आभा आईडी
कंप्यूटर या डेस्कटॉप पर https://abdm.gov.in/ वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद ‘क्रिएट आभा नंबर’ विकल्प पर क्लिक कर उपलब्ध विकल्पों में ‘आधार’ का चयन करें। निर्धारित स्थान पर आधार नंबर दर्ज करें। सहमति दें और कैप्चा भरें। इसके बाद ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर आवश्यक विवरण भरकर ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करना होगा। आभा आईडी सृजित होने के बाद डिजिटल आभा कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है। समिति ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही प्रक्रियाओं में आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके बिनाआभा आईडी नहीं बनाई जा सकेगी। जो लोग प्रक्रिया को विस्तार से समझना चाहते हैं, उनके लिए विभाग ने एक यूट्यूब वीडियो लिंक भी जारी किया है, जिसकी मदद से चरणबद्ध तरीके से आईडी बनाई जा सकती है।


