गौड़ाबौराम:जमालपुर थाना क्षेत्र से स्कूली छात्रा का अपहरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगाजमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक स्कूली छात्रा का अपहरण उस समय किया गया जब वह परीक्षा देने जा रही थी। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए एफआईआर दर्ज की है, जिसमें सहरसा जिले के बदमाशों का नाम शामिल है। अपहृत छात्रा के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक स्कूली छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे परीक्षा देने अपने गांव के बगल के स्कूल जा रही थी।जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त घटना को लेकर जमालपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें सीमावर्ती सहरसा जिले डरहार व नवहट्टा थाना के क्षेत्र के बदमाशों का नाम शामिल है।पुलिस अपहृत छात्रा को बरामद करने के लिये छापेमारी कर रही है।


